{"_id":"633f31aa77f4a459a600aa3d","slug":"dangal-akhnoor-news-jmu269617655","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के हादी ने जीता वार्षिक अखनूर दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान के हादी ने जीता वार्षिक अखनूर दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। दशहरा मैदान में दंगल कमेटी के अध्यक्ष रामेश खूजरिया की देखरेख में वीरवार को ऐतिहासिक वार्षिक दंगल हुआ। ईरान के हादी ने जम्मू के लल्लू को हरा कर एक लाख रुपये के बड़ी माली के मुकाबले सहित दंगल को अपने नाम किया है। दंगल में करीब सौ कुश्तियां हुईं, जिनमें अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। एसएसपी मोहन लाल भगत और डीएसपी केडी भगत विशेष रूप से मौजूद रहे।
दंगल में 1.25 लाख रुपये की बड़ी माली का मुकाबला ईरान के हादी और जम्मू के लल्लू पहलवान के बीच हुआ। इसे ईरान के हादी ने बाजी मारी। एक लाख रुपये की दूसरी माली का मुकाबला जम्मू के बीनिया जम्मू और पंजाब के भूपेंद्र पहलवान के मध्य हुआ। कडे़ मुकाबले में बीनिया ने मुकाबले को अपने नाम किया। एक लाख रुपये की तीसरी माली का मुकाबला पंजाब प्रवीण कोहली और पंजाब के ही परवेज के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। चौथा मुकाबला डोडा के नसीर और जम्मू के राजेंद्र के बीच हुआ, जिसे नसीर ने जीता है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने दंगल का लुत्फ उठाया है। दंगल कमेटी अध्यक्ष रामेश खूजरिया ने बताया कि दंगल के लिए सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा है। इस मौके पर देवराज भगत, दयाल खजूरिया, सुभाष चंद्र, संजू मनी, शाम लाल, शिवा, विपन गुप्ता, बब्बू, करण सिंह और शाम लाल आदि मौजूद रहे।