फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Daily 7 Hours Power Cut in Marh Block

Jammu News: मढ़ ब्लाक के क्षेत्रों में रोजाना लग रहा सात घंटे का बिजली कट

विज्ञापन
Daily 7 Hours Power Cut in Marh Block
दोमाना। जम्मू में निरंतर कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, वहीं अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सात घंटे का बिजली कट लग रहा है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को लोग प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों और दुकानों में दुबके नजर आए। स्थानीय निवासी सुनीता देवी, विजय कुमार और गारू राम ने बताया कि मढ़ ब्लाक के कई क्षेत्रों में रविवार को रातभर बिजली गुल रही जबकि ऐसे ही हालात शुक्रवार और शनिवार को भी रहे। लंबे बिजली कटों के कारण अब तो लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया है। फ्रिज न चलने के कारण लोग ठंडे पानी तक को तरस गए हैं। मीठे शीतल पेय की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग शीतल तरल पदार्थों से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बिजली की अघोषित कटौती बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed