{"_id":"632588c5537290053c16f4fb","slug":"cycle-campaign-begins-in-rezang-la-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंटेन साइकलिंग अभियान: लद्दाख के रेजांग ला में साइकिल अभियान शुरू, आठ दिन में 575 किमी का सफर तय करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंटेन साइकलिंग अभियान: लद्दाख के रेजांग ला में साइकिल अभियान शुरू, आठ दिन में 575 किमी का सफर तय करेगी टीम
Sat, 17 Sep 2022 02:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:14 PM IST
सार
उत्तरी कमान के एक अधिकारी और सात अन्य रैंकों की एक टीम अभियान का हिस्सा हैं। टीम का नेतृत्व कर्नल श्रीपद श्रीराम कर रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में लेह से मनाली तक सबसे तेज सोलो साइकिलिंग (पुरुष) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा में शामिल सदस्य
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव और 196वें गनर्स डे के उपलक्ष्य में आर्टिलरी रेजिमेंट की ओर से रेजांग ला वॉर मेमोरियल से द्रास तक माउंटेन साइकलिंग अभियान को जनरल ऑफिसर कमांडिंग (स्ट्रैटेजिक) ने झंडी दिखाकर वीरवार को रवाना किया।
विज्ञापन
उत्तरी कमान के एक अधिकारी और सात अन्य रैंकों की एक टीम अभियान का हिस्सा हैं। टीम का नेतृत्व कर्नल श्रीपद श्रीराम कर रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में लेह से मनाली तक सबसे तेज सोलो साइकिलिंग (पुरुष) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
साइकिल चालकों द्वारा तय की जाने वाली कुल दूरी लगभग 575 किलोमीटर होगी। आठ दिनों का सफर दो प्रमुख दर्रों फोटू ला और नामिका ला से होकर गुजरेगा। मार्ग के प्रमुख पड़ाव न्योमा, कारू, नूरला, कारगिल और द्रास होंगे।
विज्ञापन
यह अभियान 196वें गनर्स डे के अवसर पर शहीद हुए सैनिकों को सम्मान देने और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 सितंबर को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा।