{"_id":"589d63424f1c1bc05537bbbc","slug":"cyber-crime-rates-increased-2x-in-2-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 साल में दोगुना हुआ साइबर क्राइम, अपराधियों की नजर आपके डिजिटल लेनदेन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 साल में दोगुना हुआ साइबर क्राइम, अपराधियों की नजर आपके डिजिटल लेनदेन पर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने श्रीनगर में क्राइम से जुड़े मामलों की जांच के लिए डीएनए लैब का निर्माण शुरू कर दिया है। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कंप्यूटर फोरेंसिक लैब का भी निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले दो साल के आंकड़े इस बात की तसदीक करते हैं कि साइबर क्राइम में इजाफा हुआ है। रियासत में भी साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए कंप्यूटर फोरेंसिक लैब की जरूरत है। पहले डीएनए और साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों को सीएफएसएल, सीबीआई नई दिल्ली और सीएफएसएल चंडीगढ़ भेजा जाता था।
विज्ञापन
अब उनकी परख श्रीनगर में बन रहे लैबोरेटरी में की जा सकेगी। इसका आने वाले दिनों में व्यापक परिणाम देखने को मिलेंगे। 2015 में साइबर क्राइम से जुड़े महज 7 मामले फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के पास पहुंचे थे, तो 2016 में यह 13 हो गया। यानी दोगुने के करीब।
विज्ञापन
इंटरनेट के बढ़ते उपयोग कर रहे हैं साइबर अपराधियों की मदद
इंटरनेट के बढ़ते उपयोग कर रहे हैं साइबर अपराधियों की मदद
- फोटो : डेमो फोटो
अब सवाल यह उठता है कि क्या इंटरनेट के बढ़ते उपयोग साइबर अपराधियों की मदद कर रहे हैं, तकनीक से अनभिज्ञता लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
साइबर क्राइम में यदि इजाफा हो रहा है, तो उस पर नकेल भी कसी जा रही है। हाल ही में पुलिस ने कुछ केसों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाई जा सकेगी। -एसपी विनोद कुमार
साइबर क्राइम में यदि इजाफा हो रहा है, तो उस पर नकेल भी कसी जा रही है। हाल ही में पुलिस ने कुछ केसों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाई जा सकेगी। -एसपी विनोद कुमार