{"_id":"58d295df4f1c1ba06e1a1fd5","slug":"cyber-crime-is-not-being-stopped-in-many-cities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा साइबर क्राइम, एटीएम का पिन पूछकर लूटे जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा साइबर क्राइम, एटीएम का पिन पूछकर लूटे जा रहे लोग
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी का मामला
- फोटो : Demo Photo
आनलाइन ठगी के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा। धोखे से एटीएम का पिन कोड पूछकर लोगों को लूटा जा रहा है। गांधी नगर और सिटी चौक के बाद अब ताजा मामला अखनूर इलाके का है। जहां एक युवक के एटीएम का पिन कोड पूछकर उसके अकाउंट से हजारों रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
अखनूर के चक भगवाना के रहने वाले विजय कुमार का अखनूर स्थित एसबीआई ब्रांच में खाता है और वहां का एटीएम भी। 20 मार्च को विजय को फोन आया कि उसके एटीएम का पिन कोड बदलना होगा। उसे बताया गया कि वह लोग बैंक से बोल रहे हैं। विजय ने अपना पिन कोड बता दिया। 21 मार्च को विजय ने अपना अकाउंट चेक करना चाहा तो देखा कि खाते से 62000 रुपये गायब थे।
विज्ञापन
तीन ट्रांजेक्शन के जरिये यह पैसा निकाला गया था। उसने गांधी नगर में एक एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक की। इसमें दिखाया गया कि 20 मार्च के दिन ही उसके खाते से यह पैसे निकाले गए, लेकिन हैरानी की बात है कि मिनी स्टेटमेंट में पैसे निकालने का आप्शन नहीं दिखा। ऐसे अक्षर सामने आए, जिसमें कुछ नहीं पढ़ा जा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
बहन की शादी के लिए जमा किए थे पैसे
ऑनलाइन ठगी का मामला
- फोटो : DEMO Photo
पीड़ित का कहना है कि उसकी बहन की शादी है और वह पैसे निकालने के लिए एटीएम गया। अखनूर पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। बताते चलें कि ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले गांधी नगर में एक ही दिन में महिला और युवक के खातों से भी हजारों रुपये निकाल लिए गए।