फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cutting And Tailoring Centre Open

Jammu News: नवाबाद और टाली मोड़ में खुला सिलाई केंद्र

विज्ञापन
Cutting And Tailoring Centre Open
रियासी के नवाबाद में सिलाई केंद्र का उद्घाटन करते अधिकारी व केंद्र में मौजूद महिलाएं। संवाद
रियासी। नेशनल हाइड्रो इलेक्टि्रक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) सलाल पावर स्टेशन की तरफ से जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव नवाबाद विजयपुर और टाली मोड़ में सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। जनरल मैनेजर इलेक्ट्रिक पूनम झा ने केंद्र का उद्घाटन अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बेरोजगार व गरीब किशोरियों के साथ महिलाओं के लिए यह केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में महिलाएं व लड़कियां सक्षम आजीविका व कौशल विकास के लिए कटिंग व टेलरिंग सीख कर आत्मनिर्भर बनेगी। छह महीने का कोर्स समाप्त होने पर कोई भी प्रशिक्षु स्वयं का काम खोल कर आत्मनिर्भर बन सकती है। केंद्र को सामाजिक संस्था यूथ ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed