{"_id":"57bc83de4f1c1b2926d4fb21","slug":"curfew-removed-from-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ की तैनाती के दूसरे ही दिन ही श्रीनगर से कर्फ्यू हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ की तैनाती के दूसरे ही दिन ही श्रीनगर से कर्फ्यू हटा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात बीएसएफ के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के आबादी वाले इलाकों में बीएसएफ की तैनाती के दूसरे ही दिन श्रीनगर के अधिकांश इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया। सोमवार को दिन की ढील शांति से गुजरी थी।
मंगलवार को कर्फ्यू हटा दिया गया जिससे श्रीनगर शहर सहित आसपास के इलाकों में चहल पहल लौट आई। इसके विपरीत शोपियां, श्रीनगर और सोपोर में पथराव की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। शोपियां में जबरदस्त पथराव के दौरान सुरक्षा बलों ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। झड़प में चौदह लोग घायल हो गए।
बांदीपोरा में कांग्रेस विधायक उस्मान मजीद के घर पर उपद्रवियों ने पथराव किया। हमले के दौरान विधायक घर पर नहीं थे। जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर के अनुसार श्रीनगर जिले के अधिकांश इलाकों से कर्फ्यू हटते ही सामान्य दिनों की तरह लोग घरों से निकले। लेकिन अनंतनाग जिले सहित डाउनटाउन सिटी के पांच थानों क्षेत्रों, बटमालू, मायसूमा और करालखुद में कर्फ्यू जारी रहा।

उपद्रवियों पर दर्ज होना शुरू हुई एफआईआर
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
शोपियां, श्रीनगर और सोपोर में उपद्रवियों ने पत्थर बरसाए लेकिन सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित कर लिया। श्रीनगर में अहमद अस्पताल के पास स्थित नौगाम चौक, शोपियां के वेहिल और सोपोर की खुशाल कालोनी में पथराव की बड़ी घटनाएं हुईं।
कश्मीर हिंसा का केंद्र बने दक्षिण कश्मीर में हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने अब तक उपद्रव से जुड़े 537 मामले दर्ज किए हैं। उपद्रवियों और देश विरोधी गतिविधियां चलाने वाले 381 लोगाें को गिरफ्तार किया गया है। खासकर त्राल व सटे इलाकों में पुलिस अर्द्धसैन्य बलों का सहयोग ले रही है।