{"_id":"57fbd22d4f1c1b685228ee19","slug":"curfew-remains-continue-on-11-areas-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा: श्रीनगर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, 40 उपद्रवी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा: श्रीनगर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, 40 उपद्रवी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के 11 थाना क्षेत्रों में सोमवार को कर्फ्यू रहा। मुहर्रम को देखते हुए लाल चौक तथा आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया था। बारामुला में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटना के अलावा लगभग सभी स्थानों पर तनावपूर्ण शांति रही। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। इस बीच पुलिस ने 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
शहर के नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराजगंज, मायसूमा, राम मुंशी बाग, क्रालखुद, शहीद गंज, करन नगर तथा बटमालू में पुलिस ने मुहर्रम को देखते हुए एहतियान कर्फ्यू लगा दिया। मुहर्रम का परंपरागत जुलूस इसी रास्ते से गुजरता है, लेकिन आतंकवाद के दौर में 1990 से इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लोग एकत्र न होने पाएं, इस वजह से कर्फ्यू लगाया गया। उधर, अलगाववादियों के बंद की वजह से दुकानें तथा व्यावसायिक इदारे बंद रहे। सड़कों पर वाहन भी आम दिनों से कम दिखे।