{"_id":"5921aee74f1c1b4173535ed5","slug":"curfew-like-situations-affected-normal-life-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनावपूर्ण हालात, कई इलाकों मे रही कर्फ्यू जैसी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनावपूर्ण हालात, कई इलाकों मे रही कर्फ्यू जैसी पाबंदियां
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 21 May 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में रहे कर्फ्यू जैसे हालात
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादियों की रैली को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रविवार को पांच थाना इलाकों में पाबंदियां लगाईं। उदारवादी हुर्रियत सम्मेलन के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक और कट्टरपंथी हुर्रियत सम्मेलन के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी सहित अधिकांश अलगाववादी नेताओं को घर पर नजरबंद रखा गया।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त श्रीनगर फारूक अहमद लोन के मुताबिक किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन शहर के पांच पुलिस थाना इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए थे।
विज्ञापन
अलगाववादियों ने मीरवाइज उमर फारूक और एक अन्य हुर्रियत नेता अब्दुल गनी लोन के पिता की पुण्यतिथि मनाने के लिए ईदगाह के लिए एक मार्च बुलाया था। इसी को ध्यान में रखते हुए अबहटा, महाराजगंज, रैनावाड़ी, खानयार और सफाकदल में प्रतिबंध लगाए गए।
विज्ञापन