{"_id":"57fa7e064f1c1b675228e218","slug":"curfew-in-5-police-station-area-of-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बडगाम में हिंसा, श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बडगाम में हिंसा, श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : PTI
स्थानीय युवक को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए लोगों ने बडगाम जिले के नरबल इलाके में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया।
भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। झड़प में कुछ लोगाें के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को हिंसक झड़प के दौरान किशोर की मौत पर मचे बवाल को लेकर रविवार को श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी रहा। हालांकि मायसूमा और बटमालू से पाबंदियां हटा ली गईं।

Trending Videos
युवक को हिरासत में लेने पर भड़के लोग
कश्मीर में हिंसा
- फोटो : PTI
रविवार को नरबल इलाके में उपद्रवियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इससे लोग भड़क गए। सड़क पर उतरे लोगों ने पहले प्रदर्शन किया और फिर सुरक्षा बलाें पर पथराव कर दिया। करीब दो घंटे तक हिंसक झड़प चलती रही।
श्रीनगर में एहतियातन लगाया गया कर्फ्यू रविवार को नौहट्टा, खनयार, रैणावारी, सफाकदल और महाराज गंज थाना क्षेत्रों में जारी रहा। किसी को भी आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी गई। शनिवार को हिंसक झड़प के दौरान बारह वर्षीय जुनैद आखून की मौत हो गई थी जिसके बाद हिंसा और भड़क गई थी।
रविवार को शहर के बाहरी इलाकों में हालात सामान्य रहे। लाल चौक के नजदीक स्थित वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। कई इलाकों में रोजमर्रा सामान से जुड़े कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।