फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   curfew imposed in rajouri as communal tension

राजोरी में दो समुदायों में तनाव, शहर में कर्फ्यू

Tue, 21 Jul 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 21 Jul 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
curfew imposed in rajouri as communal tension

श्रीनगर में आईएस के झंडे लहराने पर राजोरी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परषिद ने ईद के अगले दिन पाकिस्तान के पुतले जलाए थे और नारेबाजी की थी। उसके अगले दिन कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया था कि विहिप और बजरंग दल ने जो बैनर और झंडे राजोरी में जलाए थे, उस पर अरबी भाषा में धर्म से जुड़ी बातें लिखी थी। 

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसको लेकर विहिप और बजरंग दल के उन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जो इसमें शामिल थे। इस बीच विहिप और बजरंग ने पत्रकार वार्ता कर झंडे पर धर्म से संबंधित बातें लिखे होने पर अनभिज्ञता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं मालुम था कि आईएस के बैनर पर अरबी भाषा में क्या लिखा था।
विज्ञापन


इस घटना पर बजरंग दल और विहिप की ओर से अफसोस भी जताया गया था। इसके बावजूद दूसरे समुदाय के लोग मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इस घटना के विरोध में दूसरे समुदाय के लोगों ने बंद का आह्वान किया था। इस दौरान विवाद को खत्म करने के लिए दोनों समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक की और घटना की निंदा करते हुए समझौता कर लिया था।

लेकिन बैठक समाप्त होने के आधे घंटे बाद कुछ शरारती तत्वों ने अब्दुल्ला पुल के आसपास बने घरों पर चढ़ गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच बजरंग दल, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


हालात बेकाबू होते देख जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में 144 लागू कर दी। लेकिन स्थिति बेकाबू होते देख शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल राजोरी की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed