{"_id":"57c7c7f74f1c1b0b4b2cd1ab","slug":"curfew-continues-in-kashmir-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हिंसा के चलते बढ़ाई गई सख्ती, कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हिंसा के चलते बढ़ाई गई सख्ती, कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
गश्त करते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटते ही कई इलाकों में हालात फिर से नियंत्रण से बाहर हो गए, जिस वजह से गुरुवार को प्रशासन ने घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।
पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को घाटी के कई इलाकों में हिंसा हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव भी हुआ। जिस पर प्रशासन ने श्रीनगर के एमआरगंज, नौहट्टा और बारामुला जिले के कुछ इलाके में कर्फ्यू फिर से लगा दिया।
इसके साथ ही अन्य जगहों पर कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गई हैं। सुरक्षा बलों द्वारा धारा 144 लागू होने के चलते लोगों को इकट्ठा होने पर रोका जा रहा है।

Curfew and shutdown continue for 55th day in some parts of Srinagar (J&K). pic.twitter.com/YayC5McfoH
— ANI (@ANI_news) September 1, 2016
Trending Videos
बाजारों और सड़कों पर पसरा सन्नाटा
श्रीनगर में तैनात सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : PTI
वहीं अलगाववादियों के आह्वान के चलते बाजारों में सन्नटा पसरा है। जहां पर कर्फ्यू लागू नहीं है वहां पर भी सड़कों पर कुछ ही वाहन देखने को मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि आठ जुलाई को सेना ने मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया था। इसके बाद से जारी हिंसा में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 4000 लोग घायल हुए हैं।
वहीं हिंसा में 2000 से ज्यादा सुरक्षा बल के जवान भी घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के चलते उनको इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भेजा गया है।