फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ रही हैं आगे

विज्ञापन
culture
गांव सिंहपुरा में महिला दिवस पर बढते कदम बेटियो के शिर्षक पर कार्यक्रम के दोरान विचार रखते एक युव - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। समाजसेवी मास्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गांव सिंहपुरा में महिला दिवस पर बढ़ते कदम बेटियों के शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद शाह बीबी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। मास्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि आज दूसरे देशों की तरह हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को संघर्ष करना पड़ता था। उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए लड़कियों को उनके अभिभावक शहरों में नही भेजते थे, अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक परिवार को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए महिलाओं की एक मां के रूप में अहम भूमिका रही है। सेवानिवृत्त हेड मास्टर योगराज शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव सिंहपुरा में बढ़ते कदम बेटियों के शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन करने पर सराहा, जिससे नई पीढ़ी को नया रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में पंच पीपी सिंह, सुरजीत सिंह, अर्चना शर्मा अपर्णा शर्मा, गुरप्रीत कौर ने विचार रख महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विचार रखे। इस दौरान कई बेटियों ने महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विचार रखे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
दो स्कूल की प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
अखनूर। नमी डोगरी संस्था ने कस्बे में महिला दिवस पर लिटिल हट स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा गुप्ता व शुभ मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा महाजन को समानित किया। संस्था के प्रधान डॉ. हरीश कैला की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधान डॉ. हरीश कैला ने कहा कि संस्था हर साल सामाजिक कार्य करने वाले को कमेटी सम्मानित करती है। इसमें प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़कर सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर सुषमा गुप्ता ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है और समाज में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान जरूर मिलना चाहिए। शिल्पा महाजन ने कहा कि डोगरी संस्था का आभार व्यक्त करती हैं। इस मौके पर ललित शर्मा, यशपाल यश, सुरेश पुंछी, वीके पुरी, मोहन सिंह जमवाल, किशोर कुमार, विकास दुबे व अन्य मौजूद रहे। संवाद

-------------
भाजपा नेत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
सांबा। सीमावर्ती तहसील राजपुरा पंचायत और सारथी पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता गीता भगत ने की। इस अवसर पर मातृ शक्ति, पंच व सरपंचों को सम्मानित किया। गीता भगत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। बाद में उन्होंने पंच व सरपंच को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन राधेशाम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed