फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

घराना वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का शीघ्र होगा आगमन

विज्ञापन
culture
घराना वेटलैंड पक्षियो के इंतजार में सफाइ करवाऐ जाने के साथ तलाब में पक्षियो के लिए लगाऐ पोल - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घराना वेटलैंड में हर वर्ष सर्दी में हजारों मील की लंबी उड़ानें भरकर यहां पहुंचने वाले प्रवासी पक्षी अभी तक घराना वेटलैंड में नहीं पहुंचे हैं। इसके लिए वन्यजीव संरक्षण विभाग की तरफ से तालाब में सफाई करा व्यवस्था कर रखी है। हर वर्ष अक्तूबर-नवंबर में यहां प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इस वर्ष अभी प्रवासी पक्षियों की झलक यहां के लोग नहीं देख पाए हैं।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि सात समंदर पार हर वर्ष अक्तूबर में यहां हजारों की संख्या में पहुंचने वाले प्रवासी पक्षी मार्च-अप्रैल तक यहां रुकने के बाद चले जाते हैं। घराना वेटलैंड करीब 750 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां पर वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा बर्ड वाचिंग के लिए यहां मचान व 40 फुट ऊंचा मचान बनाया गया है। यहां से पर्यटक तालाब में अठखेलियां करते हुए प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा पर्यटक स्थल के तौर पर उभारे जाने के लिए 1500 कनाल भूमि वेटलैंड की होने पर सरकार द्वारा इसकी निशानदेही की गई, लेकिन अभी तक उक्त स्थान की भूमि पर ग्रामीणों का मालिकाना हक होने पर दूसरे स्थान पर भूमि मुहैया कराऐ जाने की मांग होने पर मामला अटका पड़ा होने पर घराना का वेटलैंड विकसित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका से पहुंचते हैं पक्षी
घराना वेटलैंड में हर वर्ष विभिन्न प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं। यह साइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों से आते हैं। सुबह होती ही इनकी चहचहाहट से पूरा क्षेत्र मानों झूम उठता है। इन पक्षियों के इसी माह यहां पहुंचने की संभावना है। इन्हें देखने के लिए भी यहां काफी संख्या में पक्षी प्रेमी पहुंचते हैं और उनकी अठखेलियों को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करते हैं।

यहां पहुंचने वाले प्रवासी पक्षी किसानों की खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समय खेतों में धान की फसल लगी है यहां प्रवासी पक्षियों के आने पर फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की चिंता लगी है।
-नायब सरपंच बचन लाल, पंच मितल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed