फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

सिख संगत ने किया गुरु की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
culture
culture - फोटो : SAMBA
विजयपुर। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया। कांग्रेस नेता सरदार मंजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह ने नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लेकर गुरु की गरिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक इकाई कमेटी सदस्यों के अलावा विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक इकाई कमेटियों व सिख संगत ने भाग लिया। भव्य नगर कीर्तन बंदराल, करलीआं, चक-सलारियां, गडबाल, गोविंदपुरी से विजयपुर सेंट्रल गुरुद्वारा पहुंचा। विजयपुर पहुंचे भव्य नगर कीर्तन का प्रबंधक कमेटी की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित किए गए विशेष समारोह के दौरान गुरुओं की गरिमा का संगत को ज्ञान देकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन में हर तरफ जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के नारों की गूंजती रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों ने नगर कीर्तन में भाग लेकर गुरुभक्ति का सबूत दिया। नगर कीर्तन में विभिन्न गतका पार्टियों ने करतब दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। रागी-टाडी जत्थेदारों ने भी गुरुओं की महिमा का गुणगान कर संगत को सत्य का मार्ग दर्शाया। नगर कीर्तन में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर सवार सिख युवाओं ने नगर कीर्तन की रौनक को चार चांद लगाए और हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए। नगर कीर्तन गुरु गोबिंद सिंह भव्य नगर कीर्तन में भिविन्न जगहों पर संगत की सेवा में लंगर प्रसाद व छबीलें लगाकर सेवा का पुण्य कमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed