अखनूर। कस्बे में इन दिनों क्रिसमस-डे की धूम मची हुई है। बाजार में दुकानें सांताक्लाज की पोशाक और क्रिसमस ट्री से सजी हुई हैं। इसके देखते हुए बच्चों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में रविवार को सुंगल मोड़ पर चर्च से शोभायात्रा निकाली गई। इसका लोगों ने भी हर्षोल्लास से शोभा यात्रा का स्वागत किया।
फादर जीएस. राजा की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा यात्रा सुंगल मोड़, निर्दोष चौक, बस अड्डा समेत अनेक मार्गों से हो कर निकली। शोभायात्रा में ईसा मसीह की चित्रित फर प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने ईसा मसीह के प्रति आस्था व्याप्त करते हुए भजन किया। मुख्य चौक पर दुकानदारों ने स्टाल लगा करके श्रद्धालुओं को हलवा और अन्य खाने की चीजें वितरित कीं।