फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

श्री भैरव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
culture
काल भैरव अष्टमी पर चौक चूबतरा िस्थत भैरव मिंदर मे बुघवार को ि‍वशाल भंडारा अायोिजत िकया गया भैरव म
जम्मू। श्री भैरव मंदिर में शीश नवाने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर विशेष पूजा भी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। देर शाम तक उत्साहित श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार रात को हवन का आयोजन किया गया। इसमें भी स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं। बुधवार सुबह काल भैरव अष्टमी पर जंगम पूजा हुई। कन्या पूजन किया गया जिसके बाद लंगर शुरू किया गया।
विज्ञापन

भंडारे में लगभग 70 के करीब स्टाल लगाए गए थे। इनके माध्यम से अलग-अलग खाद्य सामग्री वितरित की गई। मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया था। वहीं, भैरव बाबा का रूप धारण कर साधुओं ने बाजारों की परिक्रमा कर लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान बैंडबाजों की धुनों पर भी लोगों ने खूब नृत्य किया। रात के समय चौक चबूतरा में आतिशबाजी भी लोगों ने की और खुशी मनाई। मंदिर में भैरव बाबा के दर्शन करने दूरदराज इलाकों से भी लोग आए। लोगों ज्ञान चंद, प्रेम चंद और नानक चंद ने बताया कि भैरव बाबा में उनकी श्रद्धा है। अष्टमी के दिन मंदिर में आने से मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी मान्यता के चलते वह भैरव बाबा के दर्शन करने के लिए आए हैं। मंदिर में माहौल भक्तिमय है। मंदिर के पंडित रुमिल सिंह ने कहा कि भंडारा सुबह ही शुरू हो गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। अष्टमी के चलते दुकानदारों ने दुकानों को सजाया। स्टालों में चाकलेट, टाफी, जलेबी और बलून भी वितरित किए गए। बच्चों ने भी हर्षोल्लास से मंदिर में बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मंदिर बहुत प्राचीन है। हर साल यहां पर भंडारे का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इन्होंने टेका भैरव मंदिर में माथा
पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने भी भैरव मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed