फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

त्योहारी खरीदारी के लिए सजा बाजार

विज्ञापन
culture
िदपावली पर बजारो मे सजाने लगे अाटिफीसल फुलो की लडीया
जम्मू। त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए बाजार सज गया है। सर्राफा, बर्तन, ऑटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स और कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ी है। खरीदारों से बाजार पटने लगे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में तेजी कम दिखाई दे रही है, लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली पर इसकी कसर पूरी हो जाएगी। इन कारोबार से जुड़े व्यवसायों के अनुसार आगामी त्योहारों पर जम्मू में तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इंदिरा चौक पर इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वाले विकास मगोत्रा ने बताया कि बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। इसके कई कारण देखे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बदले हालात और बार्डर पर तनाव से भी कारोबार में थोड़ा असर दिख रहा है, लेकिन धनतेरस और दिवाली पर उम्मीद है कि बाजार में तेजी आएगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बजाज, एचडीएफसी, आईडीएफसी सहित अन्य कई बैंकों की ओर से आकर्षक लोन (फाइनेंस) उपलब्ध कराए गए हैं। इससे आम आदमी की पहुंच में भी सभी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण उपलब्ध हो रहे हैं। इसी तरह ऑटो मोबाइल्स, सर्राफा, कपड़ा सहित अन्य बाजार में ग्राहकों को रिझाने के लिए कई तरह की छूट के साथ आकर्षक गिफ्ट दिए जा रहे हैं। साल की इस बड़ी खरीदारी के लिए ग्राहकों ने भी ढेर सारी तैयारियां कर रखीं हैं। अधिकांश लोग शुभ मुहूर्त के साथ बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर के प्रमुख मोती बाजार में बर्तन के अलावा सिटी चौक, कर्ण मार्केट, तालाब तिल्लो, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, लखदाता बाजार आदि बाजारों में स्टील से लेकर प्लास्टिक की सामग्री उपलब्ध है। सर्राफा बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार है। इस बार सोना खरीदने में लोगों को थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल सोना प्रति तोला 29000 रुपये के आसपास था, जो इस साल 37000 के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed