{"_id":"5d76b2d58ebc3e93c3158c65","slug":"culture-jammu-city-news-jmu192875318","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर आकाश सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर आकाश सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहीद मेजर आकाश पार्क राजपुरा मगोत्रिया में टीम जम्मू की ओर से कराए कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। मेजर आकाश सिंह को मरणोपरांत सूर्या चक्र मिला था। वह नियंत्रण रेखा पर 9 सितंबर 2009 को शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद के परिवार से पत्नी दिप्ती संबयाल और राजेश्वर सिंह, डा. जगदेव सिंह भी शामिल हुए। मुख्यातिथि एमपी शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि एमपी फंड से पांच लाख रुपये पार्क के जीर्णोद्धार पर खर्च किए जाएंगे।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह राजपुरिया ने मेजर आकाश सिंह की शहीदी पर एक कविता भी प्रस्तुत की। टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जमवाल ने कहा कि सरहद पर तैनात जवान अपनी कुर्बानी देकर हमारी रक्षा करते हैं। जम्मू के लोगों को गर्व महसूस करना चाहिए कि डोगरा देश की रक्षा के लिए कुर्बान हो रहे हैं। एसएसपी तिजेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन से शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डा. बीआर अंबेदकर कॉन्वेंट हाई स्कूल और दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर शहीद मेजर आकाश पार्क डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश, एसडीपीओ बख्शी नगर अकिमत कुमार, इंस्पेक्टर करण चलोत्रा और अन्य मौजूद रहे।