{"_id":"635451813898135d1620a627","slug":"cultural-vijaypur-news-jmu2708015150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर हुई सिक्कों और गहनों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर हुई सिक्कों और गहनों की खरीदारी
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से दिवाली पर मिलावटी मिठाई नही बेचने की दी गई सख्त हिदायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। धनतेरस पर शनिवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने बडे़ पैमाने पर बर्तन समेत जरूरत का अनेक प्रकार का सामान खरीदा। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों व दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। लोग परिवार, दोस्तों के संग उत्साह से खरीदारी कर रहे थे।
बाजार में ज्वैलर्स की दुकानों में लोग सिक्कों व गहनों की खरीदारी के लिए उमड़े। वहीं रामगढ़ रोड की कपड़े बिजली झालर व अन्य सामानों को लेकर दुकान में बिक्री हो रही थी। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। संवाद
धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में धनतेरस और दीवाली को लेकर क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक दुकानों और स्टालों में लोगों ने खरीदारी की। दूसरी ओर पटाखों के लिए प्रशासन ने हायर सेकेंडरी स्कूल में दुकान लगाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
शनिवार को कस्बे के मेन बाजार, राजा बाजार, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में धनतेरस और दिवाली को लेकर दुकानें और फुटपाथों पर स्टाल लगाए गए, जबकि अधिकतर लोग बर्तन और सुनारों की दुकानों में खरीदारी करते देखे गए। ग्राहक राहुल शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी की गई है, जिस पर घर में सुख शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। संवाद
पुरमंडल क्षेत्र में दिवाली की तैयारियां जोरों पर
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल में दिवाली पर मिठाई की दुकानों पर तरह तरह की मिठाइयां तैयार हो रही हैं। क्षेत्र की दुकानों पर बर्फी, जलेबी और पकोड़े बहुत मशहूर माने जाते हैं। दूर-दूर से लोग यहां की मिठाई खाने आते हैं।
दिवाली पर पटाखे और खिलौने की दुकानें सजने लगी हैं। क्षेत्र में बहुत सी दुकानें पटाखे और खिलौने बेच कर अच्छी आमदनी कमाते हैं। दिवाली के दिन पुरमंडल तथा उत्तरवहनी स्थित मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। यहां स्थित राम मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है। इस बार की दिवाली पर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना के खत्म होने के बाद यह पहली दिवाली है, जिसे लोगों एकजुट होकर मनाने जा रहे हैं। संवाद
परगवाल में सेना ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सेना की परगवाल बटालियन ने शनिवार को दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों संग दिवाली मनाई। कार्यक्रम में पंच सरपंच भूतपूर्व सैनिकों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सेना की तरफ से बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरएम बरार तथा द्वितीय कमान अधिकारी विवेक चतुर्वेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कैप्टन गंधर्व आर्मी विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही अमर शहीदों को याद किया गया।
कर्नल बरार ने ग्रामीणों को मिट्टी के दीये जलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर सेना के साथ संपर्क करने की बात भी कही। स्थानीय लोगों ने भी सेना के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सेना सरहद की रक्षा के साथ-साथ सरहद पर रहने वाले लोगों के सुख दुख की घड़ी में हमेशा साथ खड़ी रहती है। इस मौके पर सरपंच राम स्वरूप, गोपाल शर्मा, प्रवीण सिंह, उत्तम सिंह, सुबेदार रशपाल सिंह, रमेश सिंह, नरलीप सिंह, सुखदेव सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
मिलावटी मिठाई नहीं बेचने की दी गई सख्त हिदायतें
ज्यौड़ियां। दिवाली पर क्षेत्र के लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए खौड़ प्रशासन ने शनिवार को खौड़ बाजार की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य था कि दुकानदार दिवाली के त्योहार पर खरीदारों को मिलावटी सामान न बेचें। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से मिठाई तथा खाने पीने की दुकानों पर समान चेक तो किया ही गया। साथ में दुकानदारों को मिलावटी समान नहीं बेचने के लिए कहा गया। अधिकारियों की तरफ से दुकानदारों को सख्त हिदायतें दी गईं कि अगर कोई मिलावटी समान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर नगर पालिका खौड़ के ईओ, टीएसओ खौड़ तथा पुलिस टीम उपस्थित रही। संवाद