फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भक्तों ने की माता अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना

विज्ञापन
cultural
विजयपुर। नवरात्र पर बुधवार को माता के भक्तों ने माता अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना की। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां महागौरी ने कठिन तप कर गौरवर्ण प्राप्त किया। मां की उत्पत्ति के समय इनकी आयु आठ वर्ष की थी, जिस कारण इनका पूजन अष्टमी को किया जाता है।
विज्ञापन

वेद प्रकाश, शाम लाल, रमेशचंद्र आदि ने बताया कि मां भक्तों के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप है। मां धन वैभव, सुख शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां का स्वरूप ब्राह्मण को उज्जवल करने वाला तथा शंख, चंद्र व कुंद के फूल के समान उज्जवल है। मां वृषभवाहिनी (बैल) शांति स्वरूपा है। मां ने शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया। आखिरकार भगवान महादेव उन पर प्रसन्न हुए और उन्हें पत्नी होने का आशीर्वाद प्रदान किया। भगवान शंकर ने इनके शरीर को गंगाजल से धोया, जिसके बाद मां गौरी का शरीर विद्युत के समान गौर व दैदीप्यमान हो गया। इसी कारण इनका नाम महागौरी पड़ा। मां संगीत व गायन से प्रसन्न होती है तथा इनके पूजन में संगीत अवश्य होता है। कहा जाता है कि आज के दिन मां की आराधना सच्चे मन से होता तथा मां के स्वरूप में ही पृथ्वी पर आयी कन्याओं को भोजन करा उनका आशीर्वाद लेने से मां अपने भक्तों को आशीर्वाद अवश्य देती है। भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed