जम्मू-कश्मीरः जेयू में एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद कल्चरल सेक्रेटरी का चुनाव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार एबीवीपी ने विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय के बाहर कल्चरल सेक्रेटरी के होने वाले चुनावों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद चुनावों को स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ विद्यार्थियों द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की गई। इस दौरान कुर्सियां भी बाहर फेंकी गईं।
प्रदर्शनकारियों ने कल्चरल सेक्रेटरी के चुनावों से पहले छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कल्चरल सेक्रेटरी के चुनावों से पहले छात्रसंघ के चुनाव करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा धांधली कर कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों को कल्चरल सेक्रेटरी के पद के लिए चयन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कहा कि कल्चरल सेक्रेटरी के चुनावों के साथ छात्रसंघ के भी चुनाव करवाए जाएं। ऐसा न करने पर एबीवीपी द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
चुनाव किसी के भी दबाव में स्थगित नहीं किए गए- जसबीर सिंह
प्रदर्शन के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों से इस मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि एबीवीपी द्वारा पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा 50 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा को पूरा किया जाए। साथ ही शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने, शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने और 43 सूत्री मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की।
ये चुनाव किसी के भी दबाव में स्थगित नहीं किए गए हैं। कल्चरल सेक्रेटरी के पद के लिए सिर्फ दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था और ज्वाइंट सेक्रेटरी के तीन पदों के लिए केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। इस कारण हमें चुनाव स्थगित करने पड़े। चुनावों की नई तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।
- प्रो. जसबीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, जेयू