फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

ओबीसी का दर्जा देकर मोदी सरकार ने जाटों को दिया दिवाली का तोहफा: जोहाली

विज्ञापन
cultural
विजयपुर में जाट नेता मनजीत सिंह व अन्य खुशी मनाते हुए।
विजयपुर। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य रामगढ़ और अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर सर छोटू राम जाट सभा सरबजीत सिंह जोहल ने जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। रविवार को यहां जोहल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अपने जम्मू दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की मांग की थी। इसके अलावा जाट समुदाय और सिखों के संबंध में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जोहल ने जाट समुदाय को काफी राहत देते हुए इस लंबे समय से लंबित मांग पर कम से कम समय में विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाव की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि पीओजेके शरणार्थियों की शेष 25 लाख रुपये की एकमुश्त निपटान की मांग भी पूरी की जाए। डीडीसी सदस्य ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास अपने विरोधी दलों के विपरीत हर समुदाय के हितों की रक्षा करने के लिए इच्छा शक्ति है। जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने गरीबों को उपचारात्मक स्पर्श प्रदान किया है। वह इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में बीडीसी दर्शन चौधरी, सरपंच जगदीश भट्टी, सरपंच रूप चौधरी, सरपंच विजय चौधरी, सरपंच प्रकाश चौधरी, सरपंच तेजिंदर सिंह, शिव चौधरी, बिंदर सिंह, प्रकाश चौधरी, सुनील चौधरी नायब सरपंच, मदन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण मिलने की खुशी में जाट बिरादरी ने किया कार्यक्रम
विजयपुर। जाट सभा के नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार के समक्ष लोगों ने आरक्षण का मुद्दा उठाया था। लोगों की समस्या का ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें आरक्षण में शामिल किया है। सरकार ने लोगों को दिवाली पर्व पर आरक्षण का उपहार दिया है। खुशी के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से समाज के तमाम लोगों में खुशी है। सरकार के इस फैसले से राहत मिली है। संवाद
छंब रिफयूजियों को भी ओबीसी में किया जाए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ओबीसी आरक्षण के लिए अर्से से जद्दोजहद कर रहे जाट समुदाय के लोगों की मांग पूरी होने पर जाटों में खुशी है। मांग पूरी होने पर समुदाय का हर कोई एक दूसरे को मुबारक बाद देता नजर आया।
इस विषय में बात जाट महासभा तहसील खौड़ के प्रधान तरसेम सिंह चौधरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जो पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों समेत 15 बिरादरियों को ओबीसी में शामिल किया गया है। उसमें जाट बिरादरी भी शामिल है। हमें दिवाली पर मिले इस तोहफे का हम जाट बिरादरी के लोग स्वागत करते हैं। हम जाट बिरादरी के लोग एलजी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने लंबे अर्से से संघर्ष कर रहे जाट बिरादरी के लोगों को संघर्ष का फल दिया है।
जाट महासभा के तहसील खौड़ के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अंकुश चौधरी ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर अब हमें हक मिला है। अब हमारे भविष्य के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुल पाया है। 370 और 35ए हटने से ही यह संभव हो पाया है। छंब रिफ्यूजी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह जो 15 बिरादरियों को आरक्षण दिया गया है उसमें छंब रिफ्यूजियों का भी हक बनता था। हमारा एलजी से निवेदन है कि इसमें संशोधन कर छंब रिफ्यूजियों को भी शामिल किया जाए।
जाट बिरादरी वर्षों से मांग रहीं थी आरक्षण
विजयपुर। डीडीसी सदस्य एवं जाट नेता सरदार सरबजीत सिंह जोहल ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने जाटों को आरक्षण दिया है। हम उसका स्वागत करते हैं। क्योंकि जाट बिरादरी के लोग वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह आदि ने हमारी समस्याओं को हल किया। इसलिए हम उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमारी समस्या को पूरी बारीकी की से जांच और हमारा मसला हल किया। इस मौके पर वीडीसी चेयरमैन दर्शन चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद

पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी शरणार्थियों ने जश्न मनाया
परगवाल। दिवाली से पहले सरकारी नौकरियों में आरक्षण का तोहफा मिलने पर पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने परगवाल में रविवार को जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मिठा कराकर मुबारकबाद दी। पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी शरणार्थी एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह मन्हास की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में रिफ्यूजी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद अब उन्हें हक मिला है। इससे उनके लिए सरकारी नौकरियों का रास्ता खुल गया है। यह समुदाय के लिए बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने उन्हें हर पर्व पर उन्हें कुछ न कुछ खास तोहफा दिया है। पहले पहचान पत्र, डोमिसाइल, साढे़ पांच लाख रुपये सहायता राशि जमीन का मालिकाना हक और अब दिवाली पर आरक्षण का हक देकर पश्चिमी पाकिस्तान के साथ इंसाफ किया है। आरक्षण से समाज के लोग शिक्षित होंगे। खासकर युवाओं को लाभ मिलेगा। इस मौके पर तरसेम सिंह बाबू राम, तिलक राज, बोधराज, देशराज समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed