फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

नशा जीवन, चोरियां कर रहीं घर बर्बाद

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मणा। वीरपुर और आसपास के गांव में इस समय नशा और चोरियों की वारदात अधिक हो रही है। इसके चलते पंचायत के नुमाइंदे और स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरपुर क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन खुलेआम नशे का धंधा हो रहा है। चोरियों में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पंचायत अपर बीरपुर की सरपंच वीना जमवाल ने बताया कि कुछ समय से क्षेत्र में अपराध काफी बढ़ गया है। खुलेआम इलाके में नशे की तस्करी हो रही है। इसके चलते चोरी की वारदातें भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आए लोग खड्ड के किनारे आशियाना बनाकर रह रहे हैं, जिनका पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले किकरी मोड़ क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट करने और हथियार दिखाने के बाद लूटपाट कर ली गई थी, उसके बाद से इलाके में लोगों ने देर शाम को बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। उस समय तत्कालीन एसडीपीओ से समस्या के बारे में बताया, जिसके चलते तत्काल ही एक नाका किकरी मोड़ क्षेत्र में लगाया गया। उन्होंने बताया कि एक माह से बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस से आग्रह किया जा रहा है कि वह बीरपुर क्षेत्र में एक पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन करें, जिसमें गांव के सभी लोगों को बुलाया जाएगा और नशे को लेकर एक वर्कशॉप की जाए।
विज्ञापन

-----
इलाके से नशा और चोरी को बंद करने के लिए खुद ही बीड़ा उठाना पड़ रहा है। पुलिस के पास आम लोगों को इस संकट से बाहर निकालने के लिए समय नहीं। पुलिस का काम भी अब पंचायत के नुमाइंदों को ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार, सरपंच
-----------
क्षेत्र में नशा तस्करों का घूमना पुलिस को चुनौती के बराबर है। स्थानीय लोग पुलिस के साथ इन लोगों को खत्म करना चाहते हैं, पुलिस इसमें सहयोग नहीं कर रही है, जिसके चलते लोग परेशान हैं।

-स्वतंत्र सिंह, स्थानीय निवासी
--------
प्रदेश के बाहर से आकर लोग यहां बस रहे हैं। पुलिस के पास उनका रिकॉर्ड होना चाहिए। अगर कोई भी वारदात होती है तो उनकी पहचान जरूर होनी चाहिए। नशे और चोरी का ग्राफ बढ़ना कहीं न कहीं अनजान लोगों के चलते हो रहा है।
-वीना जमवाल, सरपंच, अपर वीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed