{"_id":"6339ebaf9790fe1bd10fe306","slug":"cultural-samba-news-jmu269347678","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
स्कूल के बच्चों के साथ पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/ घगवाल। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गांधी जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद सुशील खजूरिया के गांव संगवाली में कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने की। उन्होंने कूड़ा करकट एकत्रित करने के लिए स्वच्छता बैंक का उद्घाटन किया। इसमें गांवों के कचरे एवं प्लॉस्टिक के लिफाफे व बोतलें एकत्रित की जाएंगी। सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि इससे गांवों में गलियों नालियों में बिखरा कचरा एकत्रित हो सकेगा। बदले में ग्रामीणों को धनराशि दी जाएगी। यह सभी पंचायतों में शुरू किया जाएगा। जहां पुरानी इमारतें है वहां पर कचरा एकत्रित किए जाने की योजना है। स्वच्छता बैंक सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लान जैसा होगा। इस अवसर पर एसीडी सिद्धार्थ धीमान, बीडीओ शीतल हंस, डीडीसी सुरेश कुमार, बीडीसी विजय टंगोत्रा, सरपंच आदि उपस्थित थे।
उधर राजपुरा के वर्ल्ड मॉडल हासस में गांधी जयंती पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान एक रैली निकाली गई, जो बाजारों से होते हुए स्कूल पहुंची। घगवाल में बीडीसी सदस्य विजय टंगोत्रा ने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
रंगमंच के कलाकारों ने स्वच्छता से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में गांधी जयंती के मौके पर रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से वार्ड नंबर-3 के पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के साथ-साथ सेवा पखवाड़े का भी अंतिम दिन रहा। कार्यक्रम में रंगमंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता पर भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उसके बाद रंगमंच के कलाकारों की प्रस्तुति को देखते ही देखते लोगों का हुजूम बढ़ने लगा। स्वच्छता के प्रति किस तरह काम करना है, अपनी जिम्मेदारी को समझना है। उसके लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के बच्चों के साथ पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, पार्षद, चेयरमैन, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और अन्य लोगों ने रैली में भाग लिया।
बाड़ी ब्राह्मणा पार्क से रैली सिडको चौक से होकर निकाली गई, जिसमें स्वच्छता के प्रति बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। रैली पंडाल स्थल पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथियों ने सफाई कर्मचारी, पार्षद, मीडिया कर्मियों और अन्य को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने स्वच्छता की जिम्मेदारी समझते हुए शपथ ग्रहण ली।
पंचायत पल्ली में चलाया सफाई अभियान
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत पल्ली में गांधी जयंती के मौके पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पंच नरेश कुमार ने युवाओं के साथ मंदिर परिसर में गली नाली और पंचायत के अन्य स्थानों पर सफाई की। युवाओं के उन्होंने पंचायत को साफ सुथरा रखने का शपथ समारोह भी कराया। संवाद
देश की आजादी में गांधी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता की देखरेख में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर दुनिया भर में कई नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर माडुराम, उत्तमचंद, राजकुमार आदि मौजूद थे। संवाद