फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

माता की भक्ति में झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मण। सब्जी मंडी एसोसिएशन की तरफ से वीरवार रात को मां अंबे का दूसरा जागरण कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। पंडाल में जैसे ही कलाकारों राजू विजयपुरिया, प्रवीण पंजाबी, शुभम कुमार, रवि कुमार और अन्य ने भाग लिया और माता के भजन की शुरुआत की तो भक्त झूम उठे और माता रानी के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

पंडाल में हर तरफ रौनक दिखाई देने लगी और बड़ी संख्या में लोग जगराते में शामिल होने के लिए आने शुरू हो गए। देखते ही देखते दर्शकों का हुजूम बढ़ता गया। दर्शकों की तरफ से माता रानी के जागरण में भांगड़ा हुआ। सब्जी मंडी के प्रधान मोहम्मद यूसुफ मलिक उर्फ काला ने बताया कि सब्जी मंडी के व्यापारियों की तरफ से इस जागरण का आयोजन किया गया है। माता रानी का यह दूसरा जागरण कराया गया है। सब्जी मंडी की तरफ से हर साल नवरात्रि में जागरण कराया जाता है। इस मौके पर व्यापारी सुभाष चंद्र गुप्ता, जोगिंदर सिंह, पंकज मोटन, साहिल सिंह, आसिफ विजय और अन्य मौजूद रहे। जागरण की शुरुआत आठ बजे कर दी गई और 9 बजे लंगर की शुरू हुआ।
विज्ञापन

जागरण में मां के भक्त भजन पर पूरी रात झूमते रहे
अखनूर। कस्बे के पक्का डंगा मोहल्ले वासियों की तरफ से वीरवार को जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात चले जागरण में मां के भक्त झूमते रहे। गायक मास्टर आशीष सहित अन्य गायकों ने मां का गुणगान किया। गायकों ने मां के दरबार चलो..., मुरादा पूरी कसे वाले शेर वाली... सहित अन्य भेंट गाकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। अन्य गायकों ने मां के भजन गाकर अपनी हाजिरी लगाई। इस अवसर पर रोमी गुप्ता, नवीन कुमार, पंकज कुमार, मुन्ना, अमित, रमन कुमार, शाम लाल अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोर से 15 अक्तूबर को रवाना होगी माता रानी की पैदल यात्रा
बाड़ी ब्राह्मणा। जोत जगदंबा विश्वशांति यात्रा सरोर समिति की तरफ से 23 वीं पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ 15 अक्टूबर को गांव सरोर से किया जाएगा। समिति की तरफ से बताया गया है कि जो भी व्यक्ति यात्रा में शामिल होना चाहता है वह बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकता है। समिति ने बताया कि 23 अक्टूबर को भंडारे लगाया जाएगा और माता का जागरण भी रखा गया है। उसके अलावा भंडारे का आयोजन सरोर गांव में रखा गया है। इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक किशोर सिंह चाढ़क ने भक्तों से अपील की है कि वह यात्रा और भंडारे में जरूर शामिल हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed