फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सावन के पहले सोमवार को पुरमंडल में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
cultural
प्रमंडल में प्राचीन शिव मंदिर
बाड़ी ब्राह्मणा। छोटा काशी के नाम से मशहूर पुरमंडल में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता रही।
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर महिलाओं ने सावन के पहले सोमवार पर व्रत रखा, जिसके चलते ज्यादातर लोग पुरमंडल के प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेकने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर में बने शिव कुंड में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, उसके बाद माथा टेक कर परिक्रमा ली और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। प्राचीन शिव मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। दूरदराज से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को लेकर दुकानदारों में भी काफी उत्साह देखने को मिलता। क्योंकि इस माह काफी श्रद्धालुओं का आना-जाना पुरमंडल में रहेगा, जिसके चलते दुकानदार खुश नजर आते हैं। लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। दूसरी ओर फूल मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालु सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रधान अजय गंडोत्रा की तरफ से सावन माह के सभी सोमवार के दिन पंडितों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को मुफ्त में जलाभिषेक कराएं। पंडित अनंत शास्त्री ने बताया कि सावन के पांच सोमवार को श्रद्धालु पुरमंडल प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें और मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं।

शिवभक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की
विजयपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर शिवभक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और भोलेनाथ का अभिषेक किया। भक्तों ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को पहले हम लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की उसके बाद व्रत रखा। सावन के प्रथम सोमवार को पूजा अर्चना करने से भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करता है। यही कारण है कि सोमवार को हम लोगों ने शिव शंकर के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed