{"_id":"62c5d4210c0a130b8e2d7546","slug":"cultural-samba-news-jmu263442043","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध में हुए शहीद को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल युद्ध में हुए शहीद को किया याद
विज्ञापन
घगवाल के सारथी मे शहीद लखविन्द्र को श्रदाजंलि देते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। तहसील राजपुरा के गांव सारथी में कारगिल शहीद लखविंदर सिंह का बुधवार को शहीदी दिवस मनाया गया। वह 1999 में कारगिल में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। उनकी याद में उनके पैतृक गांव सारथी में पिता, पत्नी, भाई, डीडीसी सदस्य ब्लॉक राजपुरा आशारानी, कठुआ भाजपा महिला अध्यक्ष गीता भगत व गांववासियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान की समाधि पर पाठ कीर्तन सहित लंगर लगाया गया। डीडीसी सदस्य आशारानी ने कहा कि जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। हमें देश के उन महान वीरों पर गर्व है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर प्राणों की आहुति देते हैं। ऐसे वीरों की खातिर ही देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
गुरदीप सिंह सोनी का शहीदी दिवस मनाया
रामगढ़। सीमावर्ती गांव पलोटा में बुधवार को शहीद गुरदीप सिंह सोनी का शहीदी दिवस मनाया गया। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए गुरदीप सिंह को आठ सिख रेजीमेंट के सिपाही थे। परिजनों, राजनेताओं, सैन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सेना मेडल से सम्मानित शहीद के पैतृक गांव शेखुपुर पलोटा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा में पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, पूर्व मंत्री स. मंजीत सिंह उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। सात जैकलाई के जवानों और अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों में पिता स. मोहन सिंह, माता मंजीत कौर, बहनें कुलविंदर कौर, रजिंद्र कौर, जसबिंदर कौर, ब्लॉक प्रधान मोहन लाल, गुलमेल सिंह, जसवंत सिंह (जस्सी), पूर्व कैप्टन बलजीत सिंह, पूर्व सरपंच बलवत सिंह नागरा, तीर्थ राम भगत, बचन लाल अन्य ने उपस्थित रहे। शहीद की आत्मा शांति के लिए अखंड पाठ और श्री अखंड पाठ भोग का भी आयोजन किया गया।