फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

नवरात्र पर मंदिरों में बनी रही रौनक

विज्ञापन
cultural
सांबा शिवि सेना जेके की छडी यात्रा मे उपस्थित महिला सदस्य - फोटो : SAMBA
सांबा। नवरात्र पर मंदिरों में रौनक बनी रही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर माथा टेका। कस्बे के बसंतर दरिया के तट पर स्थित चीची माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

सुबह श्रद्धालुओं ने महामाई की क्षेत्री बीज कर व्रत रखा व चीची माता मंदिर में हाजिरी लगाई। दिन भर मंदिर में रौनक बनी रही। चीची माता मंदिर परिसर में ही प्रसा, बच्चों के खिलौने, खानपान की वस्तुएं मिल रही थीं। मंदिर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सिविल वर्दी में भी सुरक्षा बल के जवान मंदिर में तैनात किए गए। मंदिर के मुख्य द्वारा पर पुलिस जवानों को सतर्क किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस डीएसपी व थाना प्रभारी ने मंदिर में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, विनोद कुमार, राकेश सिंह के अनुसार पहले चीची माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार मंदिर कमेटी की ओर से भी लंगर का प्रबंध नहीं किया गया। वहीं लोगों की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाते थे, लेकिन इस बार उन्हें अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में लोगों में रोष बना रहा कि कोरोना अब सामान्य है। ऐसे में स्टाल लगाने की प्रशासन की ओर से अनुमित दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई
विजयपुर। प्रथम नवरात्र के साथ ही विजयपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम नवरात्र पर पूजा अर्चना की गई। मंदिरों को काफी बेहतर तरीके से सजाया गया। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में देखने को मिली। मंदिरों में शनिवार से जागरण का दौर भी शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से भी सभी प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया। विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सतरा मील स्थित सीताराम लक्ष्मी हनुमान और माता वैष्णो के मंदिरों में काफी भीड़ थी। संवाद
सीमा पर शांति के लिए युवाओं ने रखे व्रत
सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों की लगीं रही कतार
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर, चक बलोतरा, दग छनी, रमलू, हिराचक, रामगढ़, केसों, कमोर, नगा चक छटाका, कौ रखवाला, कौ ब्राह्मण में नवरात्र पर लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। घर में सुख शांति की कामना की।
सीमावर्ती गांव रंजितपुरा के युवक दर्शन सिंह, सुनील कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार ने नवरात्र पर व्रत रखा और बॉर्डर पर शांति की प्रार्थना की। युवाओं ने कहा कि हम इस बार पूरे व्रत रख रहें हैं कि हमारे बॉर्डर क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे। हमारे लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न कराना पडे़। सीमावर्ती गांव बलोतरा चक के युवाओं ने माता का मंदिर बनाया और शाम सात से रात दस बजे तक पूजा और माता का भजन कीर्तन किया जाएगा। गांव के युवक रिशु कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नरेश कुमार ने कहा कि हम गांव में सात वर्ष से ऐसे ही गांव में एक ही जगह माता का मंदिर बनाते हैं और सभी भक्त इकट्ठे होकर पूजा और माता का भजन कीर्तन करते हैं।

नवरात्र पर शिवसेना ने निकाली छड़ी यात्रा
सांबा। शिवसेना ने शनिवार को नवरात्र पर छड़ी यात्रा निकाली। जो कस्बे के चोहाटा बाजार से शुरू हुई और पुराने बाजार, महाराजा हरी सिंह चौक, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग, मुख्य चौक से होते हुए चीची माता मंदिर पहुंची। इस अवसर पर मोटरसाइकिल, कार व यात्री वाहन शामिल रहे। बाद में उन्होंने चीती माता मंदिर में माथा टेका। छड़ी यात्रा में रमेश गुप्ता, रीना चौधरी के साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed