{"_id":"6227adca9939ce5d2c1c4fa2","slug":"cultural-samba-news-jmu255343990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों के नहीं रुकने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचों सरपंचों सहित रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा ने सांबा में ट्रेनों के रुकने की मांग उठाते हुए विभाग को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रेन का स्टॉपेज नहीं रखा गया तो रेलवे विभाग के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांबा रेलवे स्टेशन को छोड़ अन्य छोटे रेलवे स्टेशन पर भी रेल रुक रही है, लेकिन रेलवे विभाग स्थानीय लोगों संग सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रेलवे विभाग के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि सांबा जिला इंडस्ट्रीज का हब है। यहां हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से श्रमिक काम करते हैं। अब तो सांबा में फेज-3 भी लग रहा है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर रेल का स्टॉपेज नहीं होने से लोगों को जिला जम्मू या कठुआ जाना पड़ता है। कई बार श्रमिकों को देर रात भी जाना पड़ता है, लेकिन गाड़ियां नहीं होने के चलते लोगों परेशानी उठा कर निजी वाहन का सहारा लेकर अधिक किराया देना पड़ता है। अगर सांबा रेलवे स्टेशन पर सभी रेलों का स्टॉपेज बना रहेगा तो श्रमिकों सहित सांबा के लोगों को सहूलियत होगी।
प्रदर्शन में प्रीतम चंद, रमनीश चौधरी, अजय चौधरी, दीवान चंद, सलीम अहमद व चौधरी बंसी लाल आदि शामिल रहे।