फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

अब गांव में रिहाइश बनाने के लिए देना पडे़गा शुल्क

विज्ञापन
cultural
सांबा। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में नए प्रयोग कर लोगों को निराश कर रही है। अब गांव में मकान बनाने के लिए जहां पटवारी, ब्लॉक सचिव व सरपंच से अनुमति लेनी होगी, वहीं मकान बनाने पर शुल्क भी वसूला जाएगा। इसका ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

मदून पंचायत के पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, राज कुमार, सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए जाने वाले कानून लोगों को नुकसान देने वाले हैं। पहले शहरों में होता था यदि किसी ने मकान बनाना है तो कई-क ई माह कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब गांवों में भी वही हाल होने जा रहा है। इसका ग्रामीण क्षेत्र के लोगाें ने विरोध किया है। इससे एक तो भ्रष्टाचार बढे़गा, वहीं यदि मकान बनाने वाला किसी अन्य दल के साथ जुड़ा है और सरपंच किसी अन्य दल से तो ऐसे में भी काफी परेशानी बनी रहेगी। उनके अनुसार ग्रामीण मकान बनाने के लिए पता नहीं कहां-कहां से रिश्तेदारों से उधार लाकर अपना घोंसला बनाता है, अब सरकार ने उनके इस घोंसले पर एक प्रकार की पाबंदी लगा दी है। अब गांवों के ग्रामीण भी अपनी रिहाइश बनाने के लिए सरपंचों व ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालयों के चक्कर कटते रहेंगे। उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेनेेे की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed