फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

धूमधाम के साथ मनाया दीपावली पर्व

विज्ञापन
cultural
सांबा दिपावली पर पूजा अर्चना करते हुए
सांबा। जिले में दीपावली पर्व की धूम बनी रही। लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। रात्रि को लक्ष्मी की पूजा की गई। कुल मिला कर दीपावली पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते दुकानदारों का कारोबार पहले से ही चौपट हो रहा। सभी त्योहार फीके रहे। अब दीपावली पर दुकानदारों का अच्छा कारोबार हुआ है। दिन भर कस्बे में रौनक बनी रही। शाम ढलते ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ रहने वाले लोगों व बीएसएफ के जवानों ने भी धूमधाम के साथ दीपावली पर्व मनाया। कस्बे के कैली मंडी मैदान पर पटाखों के स्टाल लगाए गए। दमकल विभाग के वाहन को भी मौके पर तैयार रखा गया।
विज्ञापन

----
धूमधाम व श्रद्धा के साथ मना दीपावली पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। वहीं कोविड-19 के दौरान मनाए गए इस पर्व पर बीते वर्षों की तुलना में थोड़ा बदलाव भी देखा गया।
विज्ञापन

हालांकि आतिशबाजी में इस बार भी न तो लोगों के उत्साह में कमी आई और न ही आतिशबाजी करने में कमी रही। रात भर पटाखों के साथ-साथ आतिशबाजी भी होती रही। इस बार लोगों को लक्ष्मी माता की पूजा व आरती पंडितों के बिना करनी पड़ी। वहीं कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अरनिया पुलिस पूरी रात मुस्तैद होकर पेट्रोलिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिवाली पर पड़ी एलओसी पर हुई गोलीबारी की मार
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के मुख्य बाजार के दुकानदारों के लिए इस बार दिवाली का सीजन कुछ खास मुनाफा लेकर नहीं आया। क्योंकि शुक्रवार को एलओसी पर भारत-पाकिस्तान की बीच हुई गोलाबारी का असर यहां देखने को मिला। इस बार दिवाली पर खरीददारी करने में लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिससे दुकानदार थोड़े मायूस दिखे। हालांकि बाजार में थोड़ी भीड़ जरूर देखने को मिली, लेकिन इस बार की दिवाली दुकानदारों के लिए खास राहत लेकर नहीं आई। शम्मी इलेक्ट्रानिक के मालिक शम्मी वर्मा ने कहा कि कोरोना की मार से वह अभी तक उबर नहीं पाए थे और उनको इस बार दिवाली पर्व से थोड़ी आस जरूर थी, लेकिन शायद एलओसी पर हुई गोलाबारी से दहशत में आए लोगों ने खरीदारी नहीं करने का मन बना लिया था, जिस कारण इस बार उनका सीजन फीका रहा। संवाद
----------------
क्षेत्र के लोगों ने मिलजुल कर मनाई खुशियां
ज्यौड़ियां। खौड़ औ ज्यौड़ियां में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मना। क्षेत्र में हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद देता नजर आया। क्षेत्र में हर तरफ त्योहार की धूम रही। क्षेत्र के बाजार पलांवाला, सेलांवाली, ज्यौड़ियां, खौड़, देवीपुर आदि में सुबह से शाम तक चहल-पहल रही। हर आयु के लोग बाजार से पटाखे तथा मिठाई खरीदते नजर आए। दीपावली पर क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, पुलिस प्रशासन की तरफ से पैनी नजर रखी गई। इस विषय में एसडीएम अनिल अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि खौड़ उपजिला सीमावर्ती क्षेत्र है। सीमा पर दोनों देशों के बीच बने तनाव को लेकर हमने गांवों के नंबरदारों और चौकीदारों को निर्देश दिए थे कि अगर फायरिंग आदि हो तो हमें तुरंत सूचित किया जाए। संवाद
-----------------
अमन शांति की दुआ मांगी
विजयपुर। दीपावली पर्व क्षेत्र के लोगों ने धूमधाम से मनाया। हालांकि सरकार द्वारा कुछ पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था। सरकार के आदेश को मानते हुए लोगों ने छोटे पटाखे चलाए। मिट्टी के दीपक इस्तेमाल किए और घर को रोशन किया। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अमन शांति की दुआ की।
---------------
हर्षोल्लास से मनाई गई उप जिले में दिवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाजारों में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग नजर आए। लोगों ने दुकानों व घरों को विशेष तरह से सजावट करने के साथ रंग बिरंगी-लड़ियां लगाए जाने के साथ दीपक और मोमबत्तियां जलाकर घरों को रोशन किया। कई लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचकर दीपक जलाने के साथ महालक्ष्मी की पूजा अर्चना करते नजर आए। व्यापारी वर्ग ने दीपावली पर्व पर प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी पूजन कर खुशहाली की कामना की। युवा वर्ग के लोगों ने बम पटाखे जलाने के साथ मिठाई का लुत्फ उठाया। कई सगे संबंधी अपने रिश्तेदारों के यहां मिठाइयों का आदान प्रदान करने के साथ दीपावली की बधाई देते हुए नजर आए।
-------------
लोग हुए जागरूक, इस बार कम हुई आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा /मीरां साहिब। पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस बार जागरूकता का असर काफी हद तक नजर आया। दीपावली पर्व पर रात को इस बार काफी कम लोगों ने आतिशबाजी की। प्रारंभिक आंकड़ों में पाया गया है कि इस बार प्रदूषण का स्तर भी काम रहा। समाज के एक बड़े वर्ग के बदलाव के चलते इसमें काफी सुधार आया है।
पटाखा विक्रेता राज कुमार गुप्ता ने बताया कि कम आतिशबाजी का एक कारण है। दूसरी ओर कोरोना के चलते बाजार में आई मंदी के चलते इस बार कारोबार पहले के मुकाबले भी मंदा ही रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी बम पटाखा विक्रेताओं को एक दिन पहले ही स्टाल लगाए जाने की अनुमति दी गई। कम संख्या में स्टाल लग पाए। आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि कम आतिशबाजी के चलते हवा में जहरीली गैस का स्तर भी कम रहा। उनका कहना है कि नाक के जरिये शरीर में जाने वाले कण सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (एसपीएम) सांस के अंदर जाने वाले स्पीयर बल सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा दिवाली पर अधिक बढ़ जाती है। पटाखों में लैंड मैग्नीशियम, जिंक, मैगजीन, सोडियम, पोटैशियम, कॉपर, सल्फर नाइट जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। इससे फेफडे़, आंखें, त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
-----------
वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों के संग मनाया दीपावली पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा ने वेेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू पंडित ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल मौजूद रहे।

सोनू पंडित ने कहा कि इससे पहले भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस बार इन परिवारों के साथ पर्व को मनाया गया है, जिससे इस पर्व के प्रति काफी श्रद्धा रही। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी, मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, विकास शर्मा, रणजीत रोहित शर्मा एवं सोशल मीडिया जिला प्रभारी रमेश पेला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed