फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

Jammu News: बाल अधिकार और हिंसा के खिलाफ संगोष्ठि का आयोजन

विज्ञापन
cultural
कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रो सुनील उप्पल चाइल्डलाइन इंडिया की सुश्री मंजरी सिंह को स्मृति चिन्ह देत?
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज में एनएसएस के सहयोग से मंगलवार को बाल अधिकार और हिंसा के खिलाफ संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके आयोजन में प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन इंडिया की मंजरी सिंह ने छात्रों को बाल शोषण के बारे में एक लघु एनिमेशन वीडियो दिखाकर व्याख्यान शुरू किया। उन्होंने बच्चों और किशोरों में होने वाले यौन शोषण के बारे में बात की। छात्रों को यौन शोषण के खिलाफ विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने बच्चों और किशोरों में यौन शोषण के बारे में छात्रों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठि का संचालन कैश कमेटी की संयोजक डॉ. बलविंदर कौर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बिंदू कुमारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed