फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
cultural
विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा की तरफ से भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विशाल शोभायात्रा
आरएस पुरा/मीरां साहिब। विश्वकर्मा सभा की तरफ से भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कोटली गल्ला बाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा यात्रा को पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल तथा डीडीसी प्रो. गारू राम भगत, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी ने रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने सभी देशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की मुबारकबाद दी और कहा कि भगवान विश्वकर्मा का सभी पर आशीर्वाद बना रहे। विश्वकर्मा सभा के प्रदेश प्रधान शशि वर्मा, सभा के प्रधान कृष्ण लाल, बचन लाल सभरवाल, रमेश बिल्ला, बलवंत कटारिया, विजय कुमार सहित सैकड़ों भक्तजन शोभायात्रा में शामिल रहे। उपजिलों में कई स्थानों पर मिस्त्री ने औजारों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

मीरां साहिब में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम किया गया। बारबर एसोसिएशन मीरां साहिब की ओर से विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर नई कमेटी का गठन किया गया। वहीं पूजा अर्चना कर विश्वकर्मा को याद करने के साथ औजारों की भी पूजा की। प्रवीण कुमार को कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान माकपा नेता किशोर कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर बधाई देने के साथ नई गठित की। कमेटी के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान शमी, लवली, नरेंद्र, नीलू ,अरुण बबू, राकेश कुमार, यशपाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा की तरफ से भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विशाल शोभायात्रा व पीछे चलते हुए लोग।
मीरा साहब कस्बे में बारबर एसोसिएशन के लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed