फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

परेशान लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी होगी

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। किराना की दुकान पर बीयर बेचने के आदेश हर दृष्टि से गलत है। यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। जब पहले से इसके लिए दुकानें निर्धारित हैं तो इस तरह से विस्तार देने की जरूरत नहीं है। किराना की दुकान में बीयर की बिक्री पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों के चलते पहले ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब किराना की दुकान पर बीयर बेचने का कारोबार करने के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया आरंभ करने पर पहले से ही परेशान लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। सरकार व प्रशासन नियंत्रण नहीं कर पा रहा। किराना की दुकान पर बियर नहीं बेची जानी चाहिए।
विज्ञापन

माकपा नेता किशोर कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की नीतियां बना रही है। आज गांव-गांव में डिपार्टमेंटल स्टोर खुले हैं । पहले ही गांव गांव में शराब की दुकानें खुली होने पर अब किराना की दुकान पर बीयर उपलब्ध होने पर युवा इसकी चपेट आएंगे। इस तरह के प्रस्ताव को रद्द किया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए कोई योजना बनाए, जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों की बेहतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed