{"_id":"6339ebb70df09c2f2b37604f","slug":"cultural-rspura-news-jmu269347481","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का रखें ख्याल, जिंदगी को बनाएं बेमिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का रखें ख्याल, जिंदगी को बनाएं बेमिसाल
विज्ञापन
कस्बे में महात्मा गांधी पार्क के बाहर लगा बोर्ड ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रविवार को कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया गया कि अगर अपनी जिंदगी को निरोगी रखना है तो स्वच्छता को अपनाएं।
नगर पालिका आरएस पुरा की ओर से जागरूक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। रैली चौहाला मोड़ से शुरू हुई व कस्बे के बाजार से होते हुए बस स्टैंड व अन्य वार्डों में सफाई करने के साथ लोगों को जागरूक किया। चेयरमैन सतपाल पप्पी तथा ईओ सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
सामाजिक संस्था करण ईशव सोशल वेलफेयर सोसायटी की प्रधान तजेंद्र कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवावस्था बच्चों को राष्टपिता गांधी जी के जीवन के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा एससी मोर्चा के नेता वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में गांव गंडा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडीसी सदस्य विद्या मोटन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
बॉक्स
महात्मा गांधी पार्क की हो रही अनदेखी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में वर्ष 1987 में महात्मा गांधी पार्क का उद्घाटन किया गया। लगभग 35 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी पार्क का नाम महात्मा गांधी के नाम होने पर न तो किसी राजनीतिक पार्टी और न ही नगर पालिका की ओर से गांधी जी का स्टेच्यू लगाया गया। पार्क के मुख्य गेट पर लगे बोर्ड पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।
नगर पालिका की ओर से महात्मा गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण करने के साथ बच्चों के लिए झूले लगवाए जाने के साथ और व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर पार्क होने पर तो वहां जयंती मनाई जाती है, और न ही कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। एसडीएम व तहसील कार्यालय जाने के लिए इसी पार्क की ओर से लोगों का आना जाना होता है।
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि महात्मा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता का स्टेच्यू लगना चाहिए, ताकि गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके।
फोटो
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
अखनूर। कस्बे में भाजपा कार्यालय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जगदीश भगत की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं उनकी तस्वीर पर फूल माला अर्पित की, और उनके द्वारा किए कार्य को याद किया। जगदीश भगत ने कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके शाम सिंह, अनु मन्हास, केडी शर्मा, राज कुमार, सोनिया वर्मा, पार्षद कर्ण सिंह, रमेश शर्मा, हरतेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
फोटे
नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान
अखनूर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय सराफ और ईओ रजत अबरोल की अगुवाई में रविवार को चिनाब दरिया के चंदिया, जिया पोता घाट और पार्कों में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सफाई व्यवस्था से लोगों को जागरूक किया गया। संजय सराफ ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती पर अखनूर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और चिनाब दरिया घाटों सहित पार्कों में सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया है। हर व्यक्ति को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका उपध्यक्ष बलदेव राज, सुरेन्द्र शर्मा, आमिता गुप्ता ,करण सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
खौड़ में गांधी जयंती मनाई गई
ज्यौड़ियां। खौड़ में महात्मा गांधी की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की गई। गांधीजी के जीवन से सीख और सबक पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर सरपंच स्वर्ण सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
गांधी जयंती पर बापू और शास्त्री को याद किया
बिश्नाह। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल कार्यालय में आरएस पुरा अध्यक्ष पम्मी की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा की उपस्थिति रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में सफाई अभियान चलाया। लोगों को पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर नारायण दत्त, राज सिंह, सतीश भारती और अन्य मौजूद रहे। संवाद