फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मचेल माता की विशाल शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
cultural
जय चंडी मां जागरण दरबार चकरोई की तरफ से मचेल माता निकाली शोभायात्रा - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। हर वर्ष की तरह जय चंडी मां जागरण दरबार चकरोई की तरफ से सोमवार को मचैल माता की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा गांव चकरोई स्थित जय चंडी मां जागरण दरबार से शुरू हुई, और विभिन्न स्थानों से होते हुए कस्बे में पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा का कस्बे के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों के माता रानी के जयकारे लगाने से कस्बेे में माहौल भक्तिमय बना रहा। बैंडबाजे की धुन पर माता रानी का गुणगान करने के साथ भक्त झूमते हुए नजर आए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शोभायात्रा में शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद लिया। यात्रा के आयोजक सुरेंद्र चौधरी सिंधू, अजय कुमार, दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार 11 वीं शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें सैकड़ों की श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से भविष्य में भी यात्रा का निकाली जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed