फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बैसाखी मिलन समारोह में दी बधाई

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। सतराईया गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आरएस चिव की अध्यक्षता में बैसाखी मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। बैसाखी मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा मुख्य अतिथि व पूर्व सांसद तरलाके सिंह वाजवा विशेष अतिथि रहे। आरएस चिव ने बैसाखी की सभी को बधाई देने के साथ कहा कि हम अपनी संस्कृति और विरासत को भूल रहे हैं। ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपराओं के बारे में जान सकेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार को भी कोसा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही।
विज्ञापन

परिसीमन आयोग को जिस प्रकार कार्य करना चाहिए था, नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों को दो विधानसभा सीट देनी चाहिए थी पर अनदेखी हुई है। आम आदमी पार्टी में जाने के लिए कहा कि वह पार्टी में एक कार्यकर्ता है और और लोगों की सेवा करना ही मकसद है। पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के लिए संघर्ष करने के साथ 70 वर्षों में जिस प्रकार विकास किया गया वह दुनिया के सामने है। केंद्र की भाजपा सरकार ने निजीकरण करने के सिवाय कुछ नहीं किया। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पूर्व सांसद तरलोक सिंह वाजवा ने कहा कि आज के दिन सिख पंथ की स्थापना हुई थी और संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस दौरान सुचेतगढ़ ब्लॉक प्रधान चौ महेंद्र सिंह, ग्रामीण जिला के उप प्रधान मास्टर अजायब सिंह, ग्रामीण महासचिव जितेंद्र भगत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed