फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

नवरात्र पर मंदिरों में उमडे़ भक्त

विज्ञापन
cultural
मीरां साहिब वजार से वाबे वाली माता के दर्शनो के लिए 21 वीं पैदल यात्रा पर रबाना होते भक्तजन - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा /मीरां साहिब। पावन चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन उपजिले के मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान करने के साथ आशीर्वाद लिया। शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

रामेश्वरधाम के स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि नवरात्र के दिनों में गीता भवन के माता के मंदिर में सुबह व शाम को कंजक पूजन के साथ मां की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने भक्तों से मंदिर में पहुंच पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया। इसी प्रकार सीमावर्ती क्षेत्र में भक्तों ने नवरात्र पर मंदिरों में पूजा अर्चना की। वहीं लोगों ने घरों में विधि पूर्वक पूजा कर मां की साख रखने के साथ उपवास रखकर मां का गुणगान किया।
विज्ञापन

मीरां साहिब के गांव कृष्णा नगर में महिलाओं की मंडली की ओर से प्रभातफेरी निकाल मां का गुणगान किया। इंदिरा नगर के दुर्गा माता के मंदिर में हवन यज्ञ के बाद नवरात्र पर मां की साख लगा मंदिर में सुबह व शाम को पूजा की। पंडित गरीशचंन्द्र ने बताया कि शनिवार को चैत्र नवरात्र आरंभ होने पर सनातन धर्म के लिए काफी महत्वपूर्ण पर्व है। कई अरब साल पहले इसी दिन सृष्टि की रचना भगवान ब्रह्मा ने की थी। इस वजह से सनातन धर्म में इस दिन को नव संवत्सर के रूप में मनाया जाता है। नव संवत्सर यानी प्रकृति के एक नए स्वरूप का आगमन और प्रकृति के इस नए स्वरूप के साथ माता के आगमन को चैत्र नवरात्र पर्व के रूप में मनाने का विधान है। दुर्गा अष्टमी व महानवमी 4 अप्रैल को होगी और इसी दिन कन्या पूजन भक्तजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां भगवती की रथ यात्रा निकाली
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव मललें पुल के नजदीक से शनिवार को प्रथम नवरात्र पर पंजगराई मां भगवती की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। यात्रा पंजगराई मां भगवती दरबार कमेटी की तरफ से किया गया। यात्रा निकालने से पूर्व पंजगराई मां भगवती तथा उपस्थित भक्तों की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
मां भगवती की जय, भारत माता की जय के जयकारे लगाये, उसके बाद पंडाल में मां के दर्शन हुए। इस मौके पर मां भगवती दरबार कमेटी की तरफ से समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल तथा दलजीत सिंह चिब को सम्मानित किया गया। यात्रा में क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मां के जयकारे लगाए। यात्रा मललें खड्ड मैदान से शुरू हुई और गांव जड़ से होती हुई मां भगवती के दरबार पंजगराई में संपन्न हुई।
कंजक पूजन कर भक्तों ने साख लगाई
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को पहले नवरात्र पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके आस्था व्यक्त की। घरों में लोगों ने परिवार की सुख शांति के लिए कंजक पूजन करके साख लगाई। कस्बे में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
कस्बे के राजा बाजार, मेन चौक, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही रही। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में इस अवसर पर पूजा अर्चना की गई और भंडारे भी लगाए गए। दुकानदार अशोक कुमार ने बताया अखनूर कस्बे में नवरात्र में पहली बार लोगों की आवाजाही अधिक हो रही है। बाजारों में चहल पहल से पहले की तरह से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र और शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसी के चलते लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। संवाद
बावे वाली माता के दर्शन के लिए रवाना हुए भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। प्रथम नवरात्र पर बावे वाली माता के दर्शन के लिए शनिवार को कस्बे से भक्त रवाना हुए। मीरां साहिब बाजार से दर्शन के लिए 21वीं पैदल यात्रा पर रवाना हुई है। इस दौरान कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल भक्तों ने मां का गुणगान किया।
इस दौरान साथ चले रहे बैंड की धुन पर भक्त झूमते दिखे। यात्रा के साथ रहे मंडली के मोहन लाल ने बताया कि 21 वीं पैदल यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि मां से सुख समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ देश में शांति बनाए रखने की कामना करने के लिए कहा। यात्रा में शामिल राहुल चौधरी ने दो वर्ष से कोरोना में भी मंडली की ओर से पैदल यात्रा मां बावे वाली मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मां के दरबार में कोरोना को दूर करने की कामना की थी। इस दौरान कस्बेे में मां के उद्घोष लगाए जाने पर माहौल भक्तिमय बना होने पर दुकानदारों ने भी माथा टेका व आशीर्वाद लिया।

नवरात्र पर प्रसाद वितरित किया
बिश्नाह। कस्बे में शनिवार को भाजपा नेताओं ने हिंदू नव वर्ष नवरात्र के उपलक्ष्य में लोगों में प्रसाद वितरित किया। मंडल महामंत्री सुरजीत सिंह चाढ़क, सुशील कुमार और राकेश पंत ने कहा कि हिंदू धर्म में आज ही के दिन से नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्र के कारण हिंदू धर्म में पूजा पद्धति के हिसाब से यह माह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। लोग नवरात्र की शुरुआत करते हैं। मंदिरों में माथा टेक मां दुर्गा से आशीर्वाद लेते हैं। उसी के चलते हमें नववर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में लोगों में प्रसाद वितरित किया है। सबको भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed