{"_id":"6244ad17a6314e5f7702c122","slug":"cultural-rspura-news-jmu2568035186","type":"story","status":"publish","title_hn":"व:ार्षिक भक्ति सम्मेलन में हजारों भक्तजनो ने प्रवचनो का रसपान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व:ार्षिक भक्ति सम्मेलन में हजारों भक्तजनो ने प्रवचनो का रसपान किया
वार्षिक भक्ति सम्मेलन के दौरान प्रवचनो का रसपान करते संगत
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। उदास मार्ग संस्थान की ओर से बुधवार को दीवान मंदिर में भक्ति सम्मेलन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह हवन यज्ञ, झंडा चढ़ाने की रस्म की गई। सम्मेलन में गुरु बाबा भगवान दास ने प्रवचन से भी भक्तों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज विश्व में जो घट रहा है, वह सभी के सामने है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह मानवता के उत्थान के लिए योगदान दें। ताकि मजबूत समाज बन सके।
विज्ञापन
सम्मेलन में राज्य के कई जिलों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, नपा अध्यक्ष सतपाल पप्पी, डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, पार्षद दयाराम भी शामिल हुए। उन्होंने गुरु बाबा दीवान साहिब को याद करते हुए कहा कि वह रूहानी संत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। बिना किसी भेदभाव के बाबा जी ने लोगों की सेवा की है। ऐसे महान ज्ञानी के बताए मार्ग पर चल सबका भला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।