फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उद्यान उत्सव में गायक युवराज हंस ने बांधा समा

विज्ञापन
cultural
मीरां साहिब। भौर कैंप में बिलोल किनारे पर्यटन विभाग की ओर से बाग-ए-भौर पार्क में आयोजित दो दिवसीय उद्यान उत्सव के समापन मौके पर शनिवार देर रात प्रसिद्ध गायक युवराज हंस ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। गायक युवराज व अन्य ने गायकों ने पंजाबी गीत सुनाए। पंडाल में मौजूद लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के सचिव हरमद हाफिज मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उत्सव के दूसरे दिन हजारों की संख्या में लोग जुटे। इनमें ज्यादातर युवा थे। कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साहित थे। सुबह से ही पार्क में लोगों का जुटना शुरू हो गया था। शाम ढलते ही लोगों की संख्या में एकाएक वृद्धि देखने को मिली। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेश ढींगरा ने बताया कि जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से पर्यटन विभाग की ओर से दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस उत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर द्वारा किया गया था। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। मीरां साहिब क्षेत्र के शुभम और कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का पहला उत्सव आयोजित किया गया है। सरकार तथा विभाग की तरफ से यह अच्छी पहल है। इंदिरा नगर निवासी दिनेश रैना ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का यह बेहतर प्रयास है। जम्मू संभाग में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed