{"_id":"621289f7a3417f626c61ca82","slug":"cultural-rspura-news-jmu254242950","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि देकर याद किया महाराजा रणवीर सिंह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि देकर याद किया महाराजा रणवीर सिंह को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा रणवीर सिंह के राज्याभिषेक दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि देकर याद किया। सभा के प्रधान पूर्व सूबेदार मेजर विशंभर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी मुख्य अतिथि रहे।
इसके अलावा उप चेयरमैन अंजू बाला सहित सभी पार्षदों, सभा के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर महाराजा रणवीर सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया। सभा के प्रधान पूर्व सूबेदार मेजर सिंह ने कहा कि 20 फरवरी 1856 को महाराजा रणवीर सिंह का राज्य अभिषेक हुआ। एक वर्ष पहले आज ही के दिन आरएस पुरा में महाराजा रणवीर सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके चलते आज उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। उन्होंने कहा कि महाराजा रणवीर सिंह ने ही आरएस पुरा बसाया और यह कस्बा अब उनके नाम से ही जाना जाता है। उन्होंने कहा कि महाराजा होते हुए जम्मू-कश्मीर की बेहतरी तथा विकास के लिए कई कदम उठाए और लोगों को इंसाफ देने का काम किया। सभा की तरफ से हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा रणवीर सिंह को याद किया जाता है।
इस मौके पर सभा के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास, शमशेर सिंह, प्रवीण सिंह, अनिरुद्ध सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।