{"_id":"61e45a64d050013865731c4b","slug":"cultural-rspura-news-jmu2520236146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप द्वारा नगर किर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप द्वारा नगर किर्तन का आयोजन
विज्ञापन
निकाले नगर किर्तन में आगे चलते पंज प्यारे
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप की तरफ से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। सिंबल कैंप से शुरू हुआ नगर कीर्तन लिंक रोड, मीरां साहिब, प्रेम नगर, ब्रिज नगर आदि से होते हुए गांव इंदिरा नगर स्थित गुरुद्वारा में संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन की अगुवाई गुरुजी के पंज प्यारे कर रहे थे, जबकि उसके पीछे चल रही फूलों से सजी गुरुजी की पालकी में संगत ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी की तरफ से कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाए गए। इस दौरान रागी जत्था द्वारा प्रवचनों से गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल संगत भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति मय बना रहा। दौरान कीर्तन में शामिल संगत के लिए स्थानों पर स्टाल भी लगा जलपान कराया।
उन्होंने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार संगत से अपील की गई कि वह सभी नियमों का पालन करते हुए नगर कीर्तन में हिस्सा लें। इस दौरान बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों का स्वागत किया और सभी देशवासियों को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकाले नगर कीर्तन पर बधाई दी।