फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप द्वारा नगर किर्तन का आयोजन

विज्ञापन
cultural
निकाले नगर किर्तन में आगे चलते पंज प्यारे - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप की तरफ से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। सिंबल कैंप से शुरू हुआ नगर कीर्तन लिंक रोड, मीरां साहिब, प्रेम नगर, ब्रिज नगर आदि से होते हुए गांव इंदिरा नगर स्थित गुरुद्वारा में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की अगुवाई गुरुजी के पंज प्यारे कर रहे थे, जबकि उसके पीछे चल रही फूलों से सजी गुरुजी की पालकी में संगत ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी की तरफ से कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाए गए। इस दौरान रागी जत्था द्वारा प्रवचनों से गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल संगत भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति मय बना रहा। दौरान कीर्तन में शामिल संगत के लिए स्थानों पर स्टाल भी लगा जलपान कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार संगत से अपील की गई कि वह सभी नियमों का पालन करते हुए नगर कीर्तन में हिस्सा लें। इस दौरान बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों का स्वागत किया और सभी देशवासियों को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकाले नगर कीर्तन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed