फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दूसरे मूर्ति स्थापना दिवस पर भंडारा

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। गांव पूरोभाना में सरपंच दर्शन चौधरी मोलू की अध्यक्षता में श्रीराधा कृष्ण मंदिर का दूसरा मूर्ति स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ के बाद सत्संग एवं भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कटड़ा के राकेश शास्त्री व महंत मदन जी ने प्रवचन में कहा कि मानव को भगवान के सुमिरन के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। ताकि भगवान अपनी कृपा बनाए रखे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल तथा डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच भी मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी की पंचायत ने अतिथियों को माता रानी की चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच अशोक कुमार, सुरजीत चौधरी, गारा राम, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, गारा सिंह तथा जनक चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed