फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दस दिव्यांगों सहित 115 को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
cultural
विशनह उप जिला अस्पताल में सोशल वेलफेयर विभाग की तरफ से 25 विकलांग लोगों को व्हीलचेयर देते डीडीसी स? - फोटो : RSPURA
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र की तरफ से लोगों को टीका लगाने का कार्य जारी है। इसके तहत शुक्रवार को दस दिव्यांगों सहित 115 को कोविड-19 के टीके लगाए गए। अला में लगाए गए शिविर में 80, कदोयाल व चानना में 25 व 10 दिव्यांगों को घर-घर जाकर टीके लगाए गए।
विज्ञापन

यह सभी कार्य बीएमओ डॉक्टर राकेश मंगोत्रा के निर्देश के मद्देनजर किया गया। स्थानीय लोगों ने टीम का आभार जताते हुए कहा कि चिकित्सा टीम का हम धन्यवाद करते हैं, जो लोगों के लिए समय निकालकर खासतौर से बुजुर्गों व दिव्यांगों को घरों में आकर टीका लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि अरनिया यहां से थोड़ा दूर है। इससे लोगों का समय तो बच ही रहा है। साथ में बुजुर्ग व दिव्यांगों को बहुत लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं दिव्यांगों की समस्याएं
अखनूर। ऑल जम्मू-कश्मीर डिसएबल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से विश्व दिव्यांग दिवस पर कस्बे में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिव्यांगों को आ रही समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों को उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर में दिव्यांगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इस मौके पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, ट्रस्ट के अध्यक्ष शाम लाल, अध्यक्ष डिसेबल केयर फाउंडेशन उमेश शर्मा, अध्यक्ष हैंडीकैप सेवा सोसायटी सीमा मेहरा, अध्यक्ष बिलवट ग्रेस रितिका शर्मा, तरसेम लाल, शमशेर सिंह, शाम सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
दिव्यांगों को कंबल दिए
विजयपुर। विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चल रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल ने दिव्यांगों को कंबल दिए और उनकी परेशानियों को सुना। दिव्यांगाें ने बताया कि हम लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं बहुत मुश्किल से मिलती हैं। संवाद

25 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट की
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में समाज कल्याण विभाग की तरफ से शुक्त्रस्वार को आयोजित कार्यक्त्रस्म में क्षेत्र के 25 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट की गई। विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले सर्वे कराया गया था, जिसके बाद इस कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed