फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

रणबीरेश्वर मंदिर से छड़ी यात्रा पुरमंडल के लिए निकली

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू स्थित रणबीरेश्वर मंदिर से छड़ी यात्रा पुरमंडल के लिए रवाना कर दी गई। उसके बाद जैसे ही छड़ी बीरपुर नरसिंह देव मंदिर में पहुंची वहां उसकी पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पुरमंडल के लिए रवाना किया गया। इस बार कोरोना के चलते संत और महात्मा को ही भेजा गया। आमतौर पर यह छड़ी चेतर चौदह और अमावस्या पर रवाना की जाती थी। बीरपुर में नरसिंह देव मंदिर में शनि की पूजा अर्चना कर इसको पुरमंडल के लिए रवाना कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच गौतम सिंह, अशोक सिंह, पीडी सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---------------
शोभा यात्रा एवं छड़ी पूजन को लेकर शिवसेना ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बा में शिवसेना बाला साहब ठाकरे के सदस्यों की ओर से शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 13 अप्रैल को बगलामुखी मंदिर से चीची माता मंदिर तक शोभायात्रा एवं छड़ी पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर ने बताया कि 13 अप्रैल को पहले पवित्र नवरात्र पर सुबह 11:30 बजे बगलामुखी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा सांबा के मुख्य बाजार से होती हुई चीची माता मंदिर पर छड़ी पूजन के साथ संपन्न होगी। मीनाक्षी ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले भक्तों से मास्क पहनने एवं करोना के नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर अनीता देवी, नीलम देवी, ज्योति रानी, चंचला देवी, रेवी देवी, किरण बाला, कमला देवी, निर्मला कुमारी, सुनीता देवी, चानो देवी, रानी देवी, सनदनी देवी, नीतू देवी समेत कई महिलाओं ने पार्टी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित हो शिवसेना का दामन थामा। मीनाक्षी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नीलम सिंह संब्याल, श्रेष्ठा देवी, अरुण सिंह, विजय मनयाल, राकेश भट्टी, कमल परगल के अलावा विकास बख्शी, बलवंत सिंह, गीता लखोत्रा, डिंपल और मीना देवी मौजूद रहीं।

--------------
नमदर मंदिर में इस बार नहीं होगा बैसाखी मेला
विजयपुर। देश में करोना के चलते इस बार पवित्र देवस्थान नमदर मंदिर में बैसाखी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी मंदिर के महंत राम चरणदास ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल होने वाला बैसाखी मेला इस बार करोना के कारण स्थगित कर दिया गया है। सिर्फ पूजा अर्चना की जाएगी। क्योंकि जिला प्रशासन से मेले की अनुमति न मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। महंत राम चरण दास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बैसाखी के दिन वहां पहुंचे और राधा-कृष्ण के दर्शन करें और माथा टेकें। इस बार तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम और मेला नहीं लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पवित्र नदी बसंतर गुप्त गंगा के नाम से प्रसिद्ध देविका नदी के आपसी मिलना के नाम से मशहूर देवका नदी के आपसी मिलन के नाम से मशहूर नमदर मंदिर में बैसाखी होती थी, लेकिन इस बार करोना महामारी के कारण बैसाखी नहीं मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed