{"_id":"678419dfd4c6b4484a01de14","slug":"cultural-program-jammu-news-c-10-lko1027-522342-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैलानियों ने निहारीं बर्फ से लकदक वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैलानियों ने निहारीं बर्फ से लकदक वादियां
विज्ञापन
दुबिजान में विंटर कार्निवाल : वाॅलीबाल, हाॅकी, रस्साकशी व स्नो गेम्स में दिखाया दम
शोपियां। बर्फ से लकदक दुबिजान की वादियों को निहार सैलानी गदगद हो उठे। माैका था दो दिवसीय विंटर कार्निवाल का। रविवार को महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने शिरकत की। प्रतिभागियों ने मुगल रोड व हीरपोरा के पर्यटक आकर्षणों का आनंद लिया।
युवाओं ने वॉलीवाल, हॉकी, रस्साकशी सहित स्कीइंग व अन्य स्नो गेम्स में दमखम दिखाया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रदर्शनियों से घाटी की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की। महोत्सव का उद्देश्य शोपियां की मनमोहक सुंदरता को प्रदर्शित करना, प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को उजागर करना था। डीसी मोहम्मद शाहिद सलीम डार ने विंटर कार्निवाल को यादगार बनाने में आयोजकों के प्रयासों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सराहना की। संवाद