फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

Jammu News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
cultural news
अखनूर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मंगलवार को अखनूर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न गांवों से आई आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा प्रातः कामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, राधा चौक और निर्दोष चौक होते हुए पुनः श्री परशुराम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान परशुराम के स्वरूप ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। सैकड़ों की संख्या में युवा श्रद्धालु पैदल ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन का नेतृत्व सुदेश मगोत्रा, अध्यक्ष श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति एवं अशोक शास्त्री व प्रधान डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा ने किया।
विज्ञापन


रास्ते में कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अखनूर, महाजन सभा अखनूर व हरिमंदिर शिव घाट अखनूर सहित अनेक संगठनों ने जगह-जगह जलपान व भोजन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में विधायक मोहनलाल, महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, जिला विकास परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, बराल बिरादरी के प्रधान मंगल बराल, पूर्व सरपंच जगदीश शर्मा, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, दविंदर सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, शमशेर दास, मंगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


शोभायात्रा से पूर्व प्रातः मंदिर में हवन-पूजन संपन्न हुआ। दिन भर श्रद्धालुओं का मंदिर में माथा टेकने का सिलसिला चलता रहा। शोभायात्रा के समापन पर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें धर्म, संस्कृति एवं समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed