{"_id":"6ae507e92c15186ff5060020","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1052123-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारत पर्व में जम्मू-कश्मीर की कला \nका जलवा, पीएम मोदी ने भी सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारत पर्व में जम्मू-कश्मीर की कला का जलवा, पीएम मोदी ने भी सराहा
विज्ञापन
- बसोहली पेंटिंग, पश्मीना, केसर और राजमा ने खींचा लोगों का ध्यान
- सोजनी कढ़ाई, संतूर वादन और पर्यटन स्थलों ने बढ़ाई स्टॉल की रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरा किया। उन्होंने प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प के बारे में जानकारी ली।
पर्यटन निदेशक जम्मू डॉ. विकास गुप्ता ने प्रधानमंत्री को स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की विशेषताओं से अवगत कराया। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जम्मू की बसोहली पेंटिंग, सुहलाई शहद, लहसुन और राजमा के साथ कश्मीर के अखरोट, केसर, पश्मीना और कानी शॉल प्रदर्शित किए गए।
स्टॉल पर कारीगर गुलाब गिलानी ने सोजनी कढ़ाई का लाइव प्रदर्शन किया, जबकि कलाकार यूनुस मजीद ने संतूर वादन से लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा पटनीटॉप, भद्रवाह, बसोहली-सार्थल, पंचारी, राजोरी-पुंछ की सात झीलों, गुरेज, बंगस और यूसमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग का उद्देश्य इन स्थलों और स्थानीय हस्तशिल्प को देशभर में पहचान दिलाना तथा जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना है। कलाकारों और कारीगरों ने अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग का आभार जताया।